About Us
BHUMIKA – A GIRL
स्वाति शर्मा का जन्म 5 मार्च को राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुआ। वह एक शिक्षक सह पोषण विशेषज्ञ सह ‘सेल्फ-लव’ कोच हैं | उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर “जैव प्रौद्योगिकी” विषय में करने के पश्चात् “कृषि जैव प्रौद्योगिकी” में ‘नेट’ की भी योग्यता हांसिल की है | इनके अलावा भी उन्होंने कई प्रतियोगी परीक्षाओं में दक्षता हांसिल की है | उन्होंने वर्ष २०१५ में लिखना प्रारंभ किया था | उनके मित्र, शिक्षक एवं परिवार के सदस्य उन्हें लिखने हेतु प्रेरित करते हैं, क्योंकि वे उनके लेखन-कौशल को पसंद करते हैं | वह जो महसूस करती हैं, वही लिखती हैं और पाठकों से बहुत प्रशंसा प्राप्त करती हैं | उन्होंने कुछ लेखन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किये हैं एवं इनकी रचनाएँ कुछ (हिंदी एवं अंग्रेजी) पुस्तकों में प्रकाशित हुई हैं | हाल ही में इनकी ४ पुस्तकें (‘थिरकता जुगनू’, और ‘मौन बूंदे’ हिंदी अथवा ‘साइलेंट ड्रॉप्स’ एवम ‘डांसिंग फायरफ्लाई’ अंग्रेज़ी भाषा में, जो कि प्रेरणादायक पुस्तकें हैं) प्रकाशित हुई हैं | इनका एक पाठ “बायोइंजिनियरिंग मेडिकल साइंस” की एक पुस्तक में प्रकाशित होने हेतु चयनित हुआ है। इनकी आगामी पुस्तकों के नाम ‘भ्रमण, कनखियां’ इत्यादि हैं। इनकी कुछ आगामी पुस्तकें ‘स्वयं सहयोगी, स्वयं के प्रेम एवम् एक पुस्तक प्रेम कथा’ पर भी आधारित हैं। हाल ही में “अध्यापक दिवस पर इन्हें श्रेष्ठ अध्यापिका प्रमाण-पत्र, इंडियन आइकन अवार्ड, आचार्य देवो भव अवार्ड मिले हैं एवम् ‘इन्हें टॉप 100 कवि अवार्ड’, ‘भारत गौरव अवार्ड’, ‘नेशनल अचीवर अवार्ड’, ‘इंडिया स्टार गौरव अवार्ड’ एवम् ‘शी राइज़ अचीवमेंट गाला 2023 अवार्ड’ प्राप्त हुआ है। इनका चित्र ‘दिवा प्लेनेट मैगजीन’ के (नवम्बर 2023 अंक में) कवर पेज पर छपा है एवम् उसी पत्रिका में इनके विषय में प्रकाशित हुआ है।